बजट: 85 मिनट के भाषण में सीतारमण ने इस बार नहीं किया किसी कवि और कविता का उल्लेख

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया।

नयी दिल्ली, भाषा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने गृह राज्य तमिलनाडु की परंपरागत बुनाई का सम्मान करते हुए सुनहरे चेक और कॉफी ब्राउन रंग की किनारी वाली बैंगनी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीतारमण के लगभग 85 मिनट के बजट भाषण को ‘ऐतिहासिक और भविष्योन्मुखी’ बताया।

भाषण की शुरुआत गुरु रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए और माघ पूर्णिमा के उल्लेख के साथ हुई।हालांकि, वित्त मंत्री के इस बार के बजट भाषण में किसी तरह की कविता या तमिल कवि तिरुवल्लुवर और कन्नड संत बसवन्ना आदि का संदर्भ नहीं दिया गया जिनका उनके पहले के बजट भाषणों में उल्लेख रहा है। इस बार के भाषण में वित्त मंत्री का पूरा ध्यान निवेश, विकास पर रहा और चुनावी राज्यों का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं हुआ।

भाषण के अंत में, केरल के कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया। उनका दावा था कि वित्त मंत्री ने उनके राज्य की अनदेखी की है, जहां अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं। अपनी बात रखते हुए सीतारमण ने कहा:सीतारमण ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने निर्णायक और सतत रूप से अनिश्चितता के बजाय कार्रवाई, बयानबाजी के बजाय सुधार और लोकलुभावनवाद के बजाय लोगों को चुना है।’’

इस दौरान निचले सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत सत्ता पक्ष के सदस्य हर कुछ मिनट में मेजें थपथपा रहे थे, वहीं विपक्षी सदस्य अप्रभावित दिखे।यह पहला बजट था जिसे वित्त मंत्रालय के नए कार्यालय 'कर्तव्य भवन' (पूर्व में नॉर्थ ब्लॉक) में तैयार किया गया था। सदन की बैठक शुरू होने से पहले सांसद एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। भाजपा सांसद राजकुमार चाहर को अन्य सांसदों के साथ सेल्फी लेते देखा गया,

Read More ‘भारी मन’ के साथ माघ मेला से विदा हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

जबकि द्रमुक नेता कनिमोई को गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संक्षिप्त बातचीत करते हुए देखा गया।कार्यवाही शुरू होने से पहले कुछ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री शाह के आसपास खड़े थे और उनसे चर्चा कर रहे थे।कई सदस्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) की सांसद सुप्रिया सुले के पास महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। सुप्रिया उनकी चचेरी बहन हैं।

Read More पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया; अमित शाह और नवीन हुए शामिल

प्रियंका गांधी वाद्रा, अखिलेश यादव, हिबी इडन, तारिक अनवर, एन के प्रेमचंद्रन और मीसा भारती सहित कई नेताओं को सुले से पास जाकर उनसे बात करते हुए देखा गया।प्रधानमंत्री मोदी के सदन में प्रवेश करते समय सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए। उधर विपक्षी सदस्यों ने ‘जय संविधान’ के नारे लगाए।बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों ने निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

Read More बारामती विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली की भी मौत

संबंधित समाचार