एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने निर्माणाधीन मैरिज हाॅल का निरीक्षण किया 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर पंचायत भोजपुर में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर( शादी हॉल) का निरीक्षण किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। नगर पंचायत भोजपुर में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर( शादी हॉल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह और प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। एडीएम संगीता गौतम ने कम्युनिटी सेंटर के भवन निर्माण कार्य का गहनता से अवलोकन किया।

IMG-20260206-WA0013

उन्होंने हॉल, कमरों की बनावट, छत, फर्श, दीवारों, प्लास्टर आदि कार्यों की गहनता से जांच पड़ताल की। साथ ही निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मानकों से समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कम्युनिटी सेंटर आम नागरिकों के उपयोग के लिए बनाया जा रहा है, इसलिए इसका निर्माण मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ होना चाहिए।

एडीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि नगरवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बिजली, पानी, शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Read More मैसाचुसेट्स के पास नौका लापता, सात लोग सवार थे: अधिकारी

एडीएम ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की सतत निगरानी रखने को कहा, शासन की मंशा है कि नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं से जुड़े कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। कम्युनिटी सेंटर सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल होगा, इसलिए इसका समय पर पूर्ण होना आवश्यक है।

Read More लखनऊ के सात प्रवेश मार्गों पर बनेंगे आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पहचान वाले भव्य द्वार: आदित्यनाथ

अधिकारियों ने एडीएम को आश्वासन दिया कि उनके निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, जेई, चैयरमैन प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविच और अल्कारेज

 

संबंधित समाचार