अन्धविश्वास के विरुद्ध जनपद स्तरीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में बाल कल्याण इंटर कॉलेज, सिरसागंज में अन्धविश्वासों के विरुद्ध जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में बाल कल्याण इंटर कॉलेज, सिरसागंज में अन्धविश्वासों के विरुद्ध जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक रवी यादव, प्रधानाचार्या आकांक्षा यादव एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष रंजना गुरुदत्त सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रताप सिंह, जिला मंत्री विपिन शिवहरे, सत्यभान सिंह, पुनीत यादव, रवी यादव एवं अश्वनी कुमार जैन द्वारा फीता काटकर उदघाट्न किया गया। सभी अतिथियों ने सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों, पोस्टरो का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संभल से पधारे विज्ञान संचारक राजू यादव ने विज्ञान के विभिन्न चमत्कारों की प्रायोगिक व्याख्या करते हुए पानी का दीपक जलाना, ग्लिसरीन और पोटैशियम परमैगनेट से बिना माचिस के हवन कुंड में आग जलाना, आग से खेलना, मुख में अग्नि प्रज्वलित करना, लोटे को उठाना, भूत प्रकट करना, तलवार को मुख में प्रवेश कराना, पानी गायब करना आदि को दिखाया। चमत्कारों को देखकर अभिभावकों, ग्रामीणों के साथ विद्यार्थी भी आश्चर्यचकित रह गए।

इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कुल 78 छात्र- छात्राओं ने 40 मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा, लोक अदालत सदस्य सीता राम शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल की प्रधानाचार्य सरिता सिंह, अंशुल खंडेलवाल, कमल यादव, ब्रजमोहन यादव, डॉ सुखेन्द्र यादव, दिलीप जादौन, दीपक जादौन, धर्मेन्द्र सिंह, ललिता वशिष्ठ, अभय पचौरी, रहीसुद्दीन, प्रताप सिंह बुधरईया, मंगेश, एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Read More उप्र: महिला की शिकायत के बाद यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

संबंधित समाचार