यूडीएफ उम्मीदवार की घोषणा से पहले बेपोर विधानसभा में सक्रिय हुए पी.वी अनवर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ओर जहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

कोझिकोड, भाषा। केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक ओर जहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता पी. वी. अनवर कोझिकोड जिले के बेपोर निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।इस सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में पर्यटन मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास कर रहे हैं।

एलडीएफ के पूर्व विधायक अनवर ने वाम मोर्चा छोड़ने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसे हाल में यूडीएफ का सहयोगी दल बनाया गया है।आगामी विधानसभा चुनावों में रियास के खिलाफ अनवर के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच तृणमूल नेता पिछले कई हफ्तों से बेपोर निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हैं।

रियास मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के दामाद भी हैं।सोमवार को अनवर ने चलियम बंदरगाह का दौरा किया और मछुआरों तथा मछली व्यापारियों से बातचीत की।जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी उम्मीदवारी तय है, तो अनवर ने स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी को तो चुनाव लड़ना ही होगा। फैसला बाद में होगा। देखते हैं।’’

रियास को लेकर की गई अपनी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, अनवर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पर्यटन मंत्री एक नेता हैं। अनवर अक्सर रियास के लिए ‘‘दामाद’’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन सरकार और माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) एक परिवार की मुट्ठी में है। यहां (कोझिकोड) से माकपा के वे बड़े नेता कहां हैं जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया? अब तो कार्यकर्ता भी उनके साथ नहीं हैं।’’

Read More भारत और अरब लीग के देशों ने फलस्तीन मुद्दे के दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन किया

अनवर ने यह भी आरोप लगाया कि रियास आम लोगों से जुड़े मुद्दों को हल करने में नाकाम रहे हैं।यूडीएफ के चुनाव प्रचार को लेकर लोगों में भारी उत्साह होने का दावा करते हुए अनवर ने एलडीएफ की राज्यव्यापी विकास रैली की आलोचना की।उन्होंने कहा, ‘‘एलडीएफ पूरे राज्य में विकास रैली कर रही है। अगर वास्तव में विकास हुआ है, तो ऐसी रैली की क्या जरूरत है? यह एक धोखा है।’’

Read More ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अपने लुक की आलोचनाओं पर सलमान ने दी प्रतिक्रिया

माकपा और एलडीएफ ने अनवर के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।अनवर ने इससे पहले मलप्पुरम जिले के नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। अब उन्होंने अपना ध्यान बेपोर पर केंद्रित कर लिया है, क्योंकि यूडीएफ आने वाले हफ्तों में उम्मीदवारों की घोषणा और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे सकता है।

Read More केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम: रेखा गुप्ता

संबंधित समाचार