SPEL कार्यक्रम : छात्र-छात्राओं को दी कानून की जानकारी
थाना डिलारी परिसर में स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। थाना डिलारी परिसर में स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया और उन्हें पुलिस के कार्यों, जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एसएसआई सुभाष चंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने थाने में होने वाले दैनिक कार्यों, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों तथा आपातकालीन सेवाओं की भी जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को थाने के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कराया गया और पुलिस उपकरणों के उपयोग के बारे में भी समझाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस के प्रति जागरूक करना और उनके मन में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

