खाद्य विभाग की सैंपलिंग कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
आज दिन शनिवार को विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुरादाबाद जनपद में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। आज दिन शनिवार को विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुरादाबाद जनपद में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार यादव भी टीम के साथ मौजूद रहे। अभियान के तहत पीतल नगरी क्षेत्र स्थित पाठक इंटरप्राइजेज से रूद्र ब्रांड घी का नमूना संग्रहित किया गया।
इसके बाद टीम ने पाकबड़ा स्थित अनमोल चिकन कॉर्नर पहुंचकर उपयोग किए जा रहे खाद्य तेल का नमूना लिया।कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए विभागीय टीम कुंदरकी स्थित अल मुख्तार चिकन कॉर्नर भी पहुंची, जहां से लाल मिर्च पाउडर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने संग्रहित किए गए।सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी

