अरांव पुलिस ने बंधक बनाकर लूट करने वाले दो
अरांव पुलिस ने बंधक बनाकर लूट की वारदात में शामिल दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। अरांव पुलिस ने बंधक बनाकर लूट की वारदात में शामिल दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, 12,830 रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।जनपद के थाना अरांव क्षेत्र में हुई बंधक बनाकर लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आलोक कुमार निवासी सूरतपुर और जितेन्द्र निवासी अलीपुर, दोनों जनपद कासगंज के रहने वाले हैं। आरोपियों को अरांव बाईपास सिरसागंज रोड से तड़के सुबह गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लूटी गई सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार, 12,830 रुपये नकद, एक वोटर कार्ड, चेकबुक और कार की आरसी बरामद की गई है।
बताया गया कि 5 फरवरी को आरोपियों ने निन्हूराम कोल्ड स्टोर के पास वादी और उसके साथियों को बंधक बनाकर मारपीट की और नकदी, घड़ी, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा स्विफ्ट कार लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना अरांव में मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर मामले में धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी उमेश की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

