सब्जी मंडी परिसर में 1.20 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ भूमिपूजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के सब्जी मंडी परिसर, कोटला रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर 01 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का रविवार को विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (मनीष राजपूत)। जनपद के सब्जी मंडी परिसर, कोटला रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर 01 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का रविवार को विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत 14 नग ‘ए’ श्रेणी की दुकानों का निर्माण, मेन हॉल कवर का निर्माण, मेन गेट की मरम्मत तथा रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा।

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मंडी परिसर के विकास से व्यापारियों एवं किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंडी की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत कर व्यापार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, महापौर श्रीमती कामिनी राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मंडी परिषद के अधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा जताई।