नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक अन्य घायल
नोएडा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नोएडा, भाषा। नोएडा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले में सुपरवाइजर व ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार निर्माण स्थल पर काम कर रहे लोगों का आरोप है कि वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।पुलिस उपायुक्त जोन-2 शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 142 में हुई इस घटना में मरने वालों की पहचान मंटू सिंह (44) और शिबू (24) के रूप में हुई है जबकि मिथुन (40) गंभीर रूप से घायल हो गया।
अवस्थी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने निर्माण स्थल के सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरूकर दी है।

