शादी की वर्षगांठ पर रक्तदान कर दिया लोगों को संदेश
जनपद के हिमायूंपुर निवासी तथा जनपद में डाक विभाग में कार्यरत रवि निगम और उनकी पत्नी काजल निगम की शादी की रविवार को वर्षगांठ थी।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद के हिमायूंपुर निवासी तथा जनपद में डाक विभाग में कार्यरत रवि निगम और उनकी पत्नी काजल निगम की शादी की रविवार को वर्षगांठ थी इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ग्लोबल चेरिटेबल ब्लड बैंक फिरोजाबाद में पहुंचकर रक्त दान कर लोगों को विशेष संदेश देते हुए अपनी वर्षगांठ मनाई । इस दौरान रवि निगम ने कहा कि आज हमारी शादी को 15 वर्ष पूर्ण हो गए हैं तथा आज के दिन मैंने 45 वीं बार रक्तदान किया है और में लोगों को यही कहना चाहता हूं कि रक्तदान से बड़ा दान कुछ नहीं।
हमारे शरीर का रक्त किसी की जान को बचाने का काम करता है और यह एक सबसे बड़ा काम है उन्होंने कहा कि में वैसे तो कामना करता हूं कि सभी लोग स्वस्थ रहें किसी को रक्त की जरूरत न पड़ें परन्तु प्रकृति व अनहोनी अप्रिय घटनाओं को कोई रोक नहीं सकता है लेकिन किसी की रक्त की कमी से जान न जा पाए ये हमारे आपके हाथ में है तो हमें रक्तदान करना चाहिए इससे हमें स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

