ओम पब्लिक स्कूल की वर्षगांठ पर हुआ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन
कस्बा स्थित शिव ओम पब्लिक स्कूल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। कस्बा स्थित शिव ओम पब्लिक स्कूल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कई पूर्व छात्र 15 से 20 साल बाद एक-दूसरे से मिले, जिससे कार्यक्रम में एक अद्भुत उत्साह का माहौल बन गया। अनेक छात्र अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर और व्यापार बंद करके इस समारोह में शामिल होने के लिए लंबी यात्राएं करके आए थे। कई छात्राओं ने भी अपनी ससुराल से विशेष अनुमति लेकर कार्यक्रम में शिरकत की।विद्यालय के निदेशक अमलेन्द्र लोधी ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने सभी पूर्व छात्रों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम की सफलता में प्रधानाचार्य हुकुम सिंह, कार्तिकेय लोधी, माधुरी चौहान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।समारोह के समापन पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शभकामनाएं दीं।

