जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, सार्थक चर्चा के जरिये कराएं उत्तर प्रदेश का विकास : आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शुरू हो रहे विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं से जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखने और सार्थक चर्चा करके प्रदेश में विकास को गति देने के लिए सरकार के सहयोग का आग्रह किया।
लखनऊ, भाषा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शुरू हो रहे विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं से जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखने और सार्थक चर्चा करके प्रदेश में विकास को गति देने के लिए सरकार के सहयोग का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए,
इससे प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारु रूप से चर्चा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कार्यवाही के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए।
आदित्यनाथ ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं से जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखने और सार्थक चर्चा करके प्रदेश में विकास को गति देने के लिए सरकार के सहयोग का आग्रह किया।

