राजा का ताल प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ
आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए राजा का ताल प्रीमियर लीग का रविवार को लॉर्ड कृष्णा मैदान पर शुरू हुआ जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप गुप्ता ने किया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए राजा का ताल प्रीमियर लीग का रविवार को लॉर्ड कृष्णा मैदान पर शुरू हुआ जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप गुप्ता ने किया, पहला मैच उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंगस्टर के मध्य खेला गया, टॉस हारकर युवान यंगस्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए जिसमें अनुज ने 67 रन की पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश वॉरियर्स शुरू में लड़खड़ा गई
उसने शुरू के दो ओवर में ही एक रन पर चार विकेट खो दिए, उसके बाद मन्नू और नेपाली ने पारी को संभालते हुए 3ओवर शेष रहते 5 विकेट से टीम को रोमांचक जीत दिलाई, मैन ऑफ द मैच रहे मन्नू ने नाबाद 89 रन बनाए और नेपाली ने 50 रन की नाबाद पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कमलेश यादव ने दिया , कार्यक्रम में अंशु , सुंदर, मनोज बघेल, उमेश कुशवाह,सुनील गुप्ता, बिट्टू यादव, ओमेंद्र, योगेश,ध्रुव,बंटी,मुकेश मौजूद रहे ।

