ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल
दावत खाकर अपने घर लौट रहे बाइक सबारो की कस्बा पाडम स्थित चौकी के नजदीक ट्रक के रौंदने से एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला व एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। दावत खाकर अपने घर लौट रहे बाइक सबारो की कस्बा पाडम स्थित चौकी के नजदीक ट्रक के रौंदने से एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला व एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना क्षेत्र के ग्राम श्योडा निवासी कौशल किशोर अपनी बाइक पर चाची शीला देवी और छोटे भाई अभी कुमार के साथ दावत खाकर बाइक से वापस लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक पाडम चौकी के सामने पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कौशल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शीला देवी और अभी कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

