ऑटो पार्किंग ठेके को लेकर नगर में विवाद 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर पालिका द्वारा चौराहे की यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए दिए गए ऑटो पार्किंग ठेके को लेकर विवाद गहरा गया है।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। नगर पालिका द्वारा चौराहे की यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए दिए गए ऑटो पार्किंग ठेके को लेकर विवाद गहरा गया है। घाटे में चल रही नगर पालिका को ठेके से आय हो रही थी,लेकिन ठेके में विधायक के हस्तक्षेप के आरोप लगे हैं।इससे पहले एसडीएम ने ठेका निरस्त करने का आदेश दिया था,जिस पर ठेकेदारी फर्म हाईकोर्ट पहुंची।

हाईकोर्ट से स्टे और ठेका सुचारु करने के आदेश के बाद नगर पालिका ने वसूली की अनुमति दी,जिसके बाद फर्म ने वसूली शुरू कर दी।आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर ऑटो पार्किंग ठेका रुकवाने मौके पर पहुंचे और उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा ठेका कर्मचारियों को चौकी बुलाया गया।

कर्मचारियों ने विधायक के सुरक्षाकर्मियों और चालक पर अभद्रता, गाली-गलौज व मारपीट के आरोप लगाए हैं,साथ ही धमकाने और जेल भेजने की धमकी देने की बात कही है।इस दौरान विधायक और ठेकेदार फर्म के बीच बहस का वीडियो भी वायरल हो रहा है।वहीं विधायक प्रेमपाल धनगर ने किसी भी घटनाक्रम की जानकारी से इनकार किया है।सीसीटीवी फुटेज में सुरक्षाकर्मी और चालक कर्मचारियों को चौकी के भीतर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

संबंधित समाचार