राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक हुई आयोजित
मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन फिरोजाबाद की मासिक बैठक आयोजित की गई
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन फिरोजाबाद की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी शहर और ग्रामीण के अवर अभियंता के द्वारा प्रतिभाग़ किया गया और अपनी समस्याओं से रूबरू कराया गया । उपरोक्त में तकनीकी बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई जिसमें पावर परिवर्तक,वितरण परिवर्तक,11 केवी 33 केवी लाइन कार्य तथा मेजरमेंट बुक बिजनेस प्लान के अंतर्गत किए कार्यों की जांच रिपोर्ट उनका हल- निराकरण इत्यादि के बारे में सभी के द्वारा चर्चा की गई।
भविष्य में इसे सही प्रकार से लागू कर सफल निर्णय लेने का प्रयास किया गया उपरोक्त के क्रम में सभी द्वारा अपने- अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को रखा गया और उनके समाधान हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई उपरोक्त मीटिंग में जनपद अध्यक्ष लोकेंद्र पाठक ,जनपद सचिव विशाल कुमार, रंजीत सिंह, बबलू गौतम, डोरीलाल, मुन्ना बाबू, राहुल कुमार, राहुल अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, गणेश चंद, कयामुद्दीन, यतेंद्र सिंह, हरीश सोनी, अनिल कुमार, बलराम गुप्ता आशुतोष शुक्ला एवं समस्त जनपद कार्यकारणी उपस्थित रही ।

