मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की बैठक 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विशेष प्रंगाढ निर्वाचन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विशेष प्रंगाढ निर्वाचन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और समावेशी बनाना रहा, बैठक में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की।

कि वह अपने-अपने क्षेत्र में फार्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डाटा कलेक्शन की प्रक्रिया को त्रुटि रहित बनाने के लिए बी एल ओ के साथ अपने बी एल ए को अनिवार्य रूप से लगाए ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि की संभावना न रहे, बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 1 अक्टूबर 2026 तक जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने हेतु चिन्हित किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि अब सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वयं आधिकारिक फील्ड विजिट कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, अंत में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली खूबसूरती इसी में है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और वह अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहे इसमें सभी राजनीतिक दलों का सक्रिय सहयोग अनिवार्य है।

 बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुराधा सिंह, तथा बहुजन समाज पार्टी के यादवेंद्र सिंह, अमित गर्ग एडवोकेट जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, शैलेंद्र शुक्ला जिला महासचिव कांग्रेस, शैलेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, डॉक्टर विजय आर्य समाजवादी पार्टी, नवल किशोर एडवोकेट महामंत्री सीपीआईएम, राम नरेश कटारा बीजेपी आदि उपस्थित रहे।

Read More मुरादाबाद : जशने खत्मे बुखारी शरीफ मुकम्मल, कल होगा दस्तार ए बंदी का प्रोग्राम 

संबंधित समाचार