डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स मुरादाबाद का वार्षिक निरीक्षण कर दिए निर्देश 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

निरीक्षण के दौरान द्वारा प्रातः पुलिस लाइन्स मुरादाबाद पहुँचकर परेड की गुणवत्ता, अनुशासन एवं टर्नआउट का अवलोकन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद व अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद मुरादाबाद में परेड का निरीक्षण व रिजर्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा प्रातः पुलिस लाइन्स मुरादाबाद पहुँचकर परेड की गुणवत्ता, अनुशासन एवं टर्नआउट का अवलोकन किया गया।

IMG-20260210-WA0001

इसके उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्ड, मेस, कैंटीन, कार्यालय, परिसर आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में विशेष जाँच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी एवं फील्ड यूनिट का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित इकाई महिला हेल्प डेस्क, परामर्श केंद्र, महिला सहायता प्रकोष्ठ, महिला सम्मान कोष, मानवाधिकार आयोग प्रकोष्ठ एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मिशन शक्ति का निरीक्षण किया गया तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Read More इंडिया टीम की जीत पर मनाया जश्न

इसके उपरान्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, महिला अपराधों एवं जनसुनवाई की समीक्षा की गई तथा कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समन्वयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों के साथ भी गोष्ठी कर स्थानीय समस्याओं, जनसुरक्षा एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।मीडिया बंधुओं से संवाद के दौरान पुलिस की कार्यवाहियों, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं जनहितकारी प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

Read More 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ कलश यात्रा में उमड़ा महासैलाब 

निरीक्षण के अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं आमजन के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,नगर,यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी कांठ व अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

Read More कानपुर में आरएसएस-भाजपा समन्वय बैठक में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

 

संबंधित समाचार