AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर साधा निशाना, जनसभा कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर
पैगाम ए इत्तेहाद मुहिम कार्यक्रम के तहत दोपहर से शाम तक विधानसभा कांठ के ग्राम कुरी रवाना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान जिला पंचायत प्रत्याशी मतलूब अहमद के सहयोग।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। पैगाम ए इत्तेहाद मुहिम कार्यक्रम के तहत दोपहर से शाम तक विधानसभा कांठ के ग्राम कुरी रवाना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वर्तमान जिला पंचायत प्रत्याशी मतलूब अहमद के सहयोग से और शाम में विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात के रामपुर दोराहा में वार्ड 16 से संभावित प्रत्याशी राहत चौधरी के सहयोग से जनसभा को संबोधित किया।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश डॉक्टर महताब चौहान, अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ एहतेशाम मंसूरी, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद मोहिद फरगानी एडवोकेट,पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर अध्यक्ष कामिल रजा भोजपुर,महानगर अध्यक्ष रियासत अंसारी,यूथ जिलाअध्यक्ष तालिब मलिक,संभल चैयरमैन मुशीर् चौधरी,हाफिज वारिस,अमिल एडवोकेट,राहत चौधरी,बकी राशीद,तारिक अन वर आदि ने संभोधित किया।
मुरादाबाद के कुरी रवाना गांव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने एक जनसभा का आयोजन किया। इसमें पार्टी के यू.पी. प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
अपने संबोधन में शौकत अली ने कई प्रकरण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता को याद रखना चाहिए कि इन घटनाओं के समय किन राजनीतिक दलों की सरकारें सत्ता में थीं। मुस्लिम समुदाय ने कई मुश्किल दौर देखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी मुसलमानों के साथ अन्याय की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि लोग अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक हों।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केवल चुनाव के दौरान सक्रिय रहने के बजाय, लगातार गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार करने का निर्देश दिया। शौकत अली ने कार्यकर्ताओं से आगामी ग्राम पंचायत चुनावों और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। अपने समर्थकों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्व करेगा सभा के दौरान स्थानीय पदाधिकारियों ने भी संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की रणनीति पर चर्चा की।

