90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का हुआ आयोजन
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रोफेसर कॉलोनी सेंटर पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रोफेसर कॉलोनी सेंटर पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्रीमती रानी गुप्ता रही। वहीं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजीव गुप्ता तथा सेंटर इंचार्ज बीके पूनम थे। इस अवसर पर शिव परमात्मा का ध्वजारोहण किया गया तथा शिव परिवार की आरती उतारी गई।
साथ ही सभी को शिव संदेश दिया गया। सेंटर संचालिका पूनम दीदी ने कहा कि परमात्मा के वास्तविक परिचय के बगैर हमें शांति और शक्ति प्राप्त नहीं हो सकती। नारी जब परमात्मा शिव से जुडती है तो शिव शक्ति बन जाती है। उन्होंने कहा कि जब नारी शक्ति का अपमान होता है और उसे निम्न माना जाता है, तब उनकी आवाज सुनकर परमात्मा स्वयं अवतरित होते हैं। इस मौके पर सेंटर से जुड़े भाई, बहिनें तथा अन्य महिलाएं मौजूद रहे ।

