बोलेरो व ऑटो में आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, तीन घायल 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना नगला खंगर क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब बोलेरो व ऑटो में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना नगला खंगर क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब बोलेरो व ऑटो में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत व तीन घायल हो गए। मृतक हरिराम निवासी कानपुर अपनी पत्नी और बच्ची छवि के साथ अपनी बहन के घर नगला खंगर ऑटो में बैठकर जा रहे थे। ऑटो जैसे ही रविवार दोपहर 2 बजे के करीब महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रही बोलोरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलोरो व ऑटो दोनों अनियंत्रित होते हुए बंबा में जा गिरे। जिसमें ऑटो व बोलेरो बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई । ऑटो में बैठे महिला व पुरुष बुरी तरह घायल हो गए , जिन्हें राहगीरों ने ऑटो से बाहर निकाला। तत्काल सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज भेजा , जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने हरिराम सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम साहसियापुर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात को मृत घोषित कर दिया।

उनकी पत्नी सुनीता देवी, बेटी छवि (14) व टेंपो चालक बंटू निवासी नगला पीलिया थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा। पुलिस के मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । मृतक के भांजे अजीत तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके मामा, मामी व भांजी छवि रविवार को उनके गांव नगला खंगर में घूमने आ रहे थे, भदान से वह ऑटो में बैठकर नगला खंगर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

संबंधित समाचार