भोजपुर में SIR प्रक्रिया में सैकड़ों लोगों को नोटिस जारी, बीएलओ बोले घबराएं नही
जनपद मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में सैकड़ों लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में सैकड़ों लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद नगरवासियों में इस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। वही जनप्रतिनिधियों ने लोगों से न घबराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। सभी से अपील की है कि अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
उनका कहना है कि कुछ नोटिस फर्जी शिकायतों के आधार पर और कुछ वोटर लिस्ट में नामों की विसंगति के चलते जारी हुए हैं। इसलिए डरे नहीं जिन लोगों को नोटिस जारी हुए हैं वह अपने-अपने बीएलओ से संपर्क करें, बीएलओ जो दस्तावेज मांगे उनको उपलब्ध कराने की अपील की है। भोजपुर में सभी बूथों पर लगभग 5181 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इस समय SIR का दूसरे चरण का कार्य चल रहा है।
मतदाताओं के लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के नोटिस आ रहे है। इसमें किसी को घबराने की जरूरत नहीं है इसमें किसी का नाम मिसमैच है या मैपिंग गलत है उनके नाम और संबंध सही करने की प्रकिया चल रही है,सभी मतदाता बीएलओ का सहयोग करें।शमीम बेग,बीएलओ सुपरवाइजर बूथ नंबर 31-40 विधान सभा 27 मुरादाबाद।

