मुरादाबाद एसएसपी ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद द्वारा उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए म0हे0कां० अमीरन बानो एवं म0कां० पुष्पा चाहर को सम्मानित किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद द्वारा उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए म0हे0कां० अमीरन बानो एवं म0कां० पुष्पा चाहर को सम्मानित किया गया। म0हे0कां० अमीरन बानो ने दिनांक 28/01/2026 से 01/02/2026 तक तिरुवनंतपुरम केरल स्थित चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम,यूनिवर्सिटी स्टेडियम में आयोजित 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 पुरुष,महिला में प्रतिभाग करते हुए 05 किमी रनिंग एवं 05 किमी वॉक रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
इसी क्रम में दिनांक 08/02/2026 को गाजियाबाद के साहिबाबाद में आयोजित डगर इंडियन क्लासिक 2026 बॉडी बिल्डिंग, पावरलिफ्टिंग डेड लिफ्ट एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में म0कां० पुष्पा चाहर ने प्रतिभाग करते हुए डेड लिफ्ट,बेंच प्रेस स्पर्धा में 02 गोल्ड मेडल,02 शील्ड जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उक्त दोनों कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीगई।

