मिलकर करेंगे प्रयास, विद्यालय बनेगा आदर्श विद्यालय
जिसका शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी जसराना भूपेन्द्र सिंह एंव प्राचार्य रानी अवन्तीवाई इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन देशराज सिंह द्वारा मॉ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। विकास खण्ड जसराना के रानी अवन्तीवाई इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन नगला शादी रोड जसराना पर विकास खण्ड स्तरीय ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी-निकाय के सदस्यों एवं विकास खण्ड जसराना के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी जसराना भूपेन्द्र सिंह एंव प्राचार्य रानी अवन्तीवाई इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन देशराज सिंह द्वारा मॉ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जसराना ने ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर ग्राम प्रधानो/स्थानीय प्राधिकारियों को विद्यालयों के संतृप्तीकरण हेतु प्रेरित किया तथा संस्कार युक्त शिक्षा का महत्व समझाया।
एआरपी उमाकांन्त यादव द्वारा कविता के माध्यम से मानवीय मूल्यों के विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश राजपूत जिला महामंत्री यूटा ने किया । खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। हेमेन्द्र सिंह नोडल शिक्षक संकुल द्वारा अपने विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मलिकपुर पर ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये कार्यो पर प्रकाश डालते हुये सराहना की। इस दौरान प्रधान व अध्यापकगण मौजूद रहे ।

