प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्येंद्र धाकरे का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

प्रेस क्लब टूंडला के अध्यक्ष सत्येंद्र धाकरे का जन्मदिन क्लब कार्यालय में सादगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। प्रेस क्लब टूंडला के अध्यक्ष सत्येंद्र धाकरे का जन्मदिन क्लब कार्यालय में सादगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में स्वागत, केक कटिंग, विचार गोष्ठी और जलपान का आयोजन हुआ।प्रेस क्लब टूंडला के अध्यक्ष सत्येंद्र धाकरे का जन्मदिन प्रेस क्लब कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत फूलमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनके सम्मान से की गई, इसके पश्चात केक काटा गया। उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद जलपान का आयोजन हुआ और एक संक्षिप्त विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में रंजीत गुप्ता, राजीव गौतम, बृजपाल सिंह परमार, नारायण शास्त्री, विपिन कुमार, रामपाल चौधरी, दुर्गेश यादव, सनी शेख, अवनीश भदोरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार