राशन माफिया’ घोषित, गैंगलीडर पंकज कुमार पर पुलिस की कड़ी नजर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना रसूलपुर क्षेत्र के पंकज कुमार को राशन माफिया घोषित किया गया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के पंकज कुमार को राशन माफिया घोषित किया गया है। उस पर सरकारी राशन की खरीद-फरोख्त कर अधिक दामों में चावल बेचकर मुनाफाखोरी करने का आरोप है। पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है।फिरोजाबाद में संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर क्षेत्र के गैंगलीडर पंकज कुमार को ‘राशन माफिया’ घोषित किया गया है।पुलिस के अनुसार, पंकज कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से राशन की खरीद-फरोख्त कर चावल को अधिक कीमत पर बेचता था।

इस अवैध मुनाफाखोरी से वह अनुचित लाभ अर्जित कर रहा था। मामले में थाना रसूलपुर पर संख्या-श0मा0-01/2026 के अंतर्गत पंजीकरण कर उसकी गतिविधियों पर सघन निगरानी शुरू कर दी गई है।पुलिस व सर्विलांस टीम को अभियुक्त की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कालाबाजारी जैसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल

संबंधित समाचार