कांवड़ यात्रा को लेकर एटा में समन्वय बैठक, सुरक्षा व ट्रैफिक पर मंथन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को सीमावर्ती जनपद एटा में अंतरजनपदीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को सीमावर्ती जनपद एटा में अंतरजनपदीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के नेतृत्व में जनपद फिरोजाबाद के अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य विषय कासगंज से एटा होते हुए फिरोजाबाद में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और विभागीय तालमेल रहा।

इस दौरान रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से रणनीति तय की गई। बैठक में फिरोजाबाद से क्षेत्राधिकारी टूंडला व जसराना समेत संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

संबंधित समाचार