भावुक माहौल में शिक्षिका सोनम चौहान को दी गई विदाई

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कस्बा पाढ़म के नवादा स्थित एसकेवी कान्वेंट स्कूल में शिक्षिका सोनम चौहान के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां पूरा वातावरण भावुक हो उठा।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। कस्बा पाढ़म के नवादा स्थित एसकेवी कान्वेंट स्कूल में शिक्षिका सोनम चौहान के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां पूरा वातावरण भावुक हो उठा। समारोह में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष चौहान, स्टाफ एवं परिजनों की उपस्थिति रही। मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष चौहान ने बताया कि सोनई निवासी सोनम चौहान पिछले दो वर्षों से विद्यालय में कार्यरत थीं और उन्होंने मेहनत व लगन से स्कूल के लिए सराहनीय कार्य किया।

उनके विवाह के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षिका सोनम चौहान ने कहा कि उन्होंने यहां दो वर्ष तक कार्य किया और सभी स्टाफ, प्रबंधक व डायरेक्टर का भरपूर सहयोग मिला। विद्यालय छोड़ते समय भावुकता स्वाभाविक है, लेकिन जीवन में आगे बढ़ना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सोनम के पिता संतोष सिंह चौहान बेटी के विदाई समारोह में भावुक नजर आए और विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया।

समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। शुभकामनायें देने वालों में प्रायोजक डायरेक्टर रामवीर सिंह चौहान, मैनेजर आयुष चौहान, प्रधानाचार्या षालिनी मसीह, वीपी सिंह चौहान, मुकेष कुमार, कल्पना षर्मा, मुस्कान कुरैषी, अस्मिता सिंह, रेनू, सौम्या, सलोनी, ममता, इरम, प्रज्ञा चौहान, सुमन, लक्ष्मी, प्रियंका, गायत्री, विमल, दीक्षा परिहार, सचिन , मोहिनी, लक्ष्मी धाकरे व अन्य रहे ।

संबंधित समाचार