शिकोहाबाद के सेंट के.एस. पब्लिक स्कूल में द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित
सेंट के.एस. पब्लिक स्कूल में बुधवार द्वितीय वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, शिकोहाबाद। सेंट के.एस. पब्लिक स्कूल में बुधवार द्वितीय वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना यादव ने बताया कि यह स्कूल का दूसरा वार्षिकोत्सव है, जिसे विशेष रूप से यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत और नाटक का आयोजन किया गया।
जिन बच्चों ने प्रोग्राम में प्रस्तुति दिया उन बच्चों को मूमेंटो भेंट कर सम्मान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस डी एम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में फूड कमिश्नर चंदन पांडे और कैप्टन जगदीश यादव , तरुण कुमार जोधपुर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

