बिजली की समस्या को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भारतीय किसान यूनियन सर्वाेदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव प्रदीप के नेतृत्व में पचास से अधिक किसान एवं पदाधिकारी एक्सईएन कार्यालय पहुंचे।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। भारतीय किसान यूनियन सर्वाेदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव प्रदीप के नेतृत्व में पचास से अधिक किसान एवं पदाधिकारी एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बिजली अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। भाकियू के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक्सईएन को ज्ञापन देते हुए पैढ़त फीडर पर तैनात जेई पर गंभीर आरोप लगाए।

किसानों ने कहा जेई एवं उनके कर्मचारी किसानों एवं ग्रामीणों को बिजली चोरी के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के साथ ही अधिक बिल निकालने की धमकी देते हैं। कहा कि अगर कोई किसान सुविधा शुल्क नहीं देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

वहीं बिजली की समस्या को लेकर कहा कि पाढ़म फीडर से जुडे गांव गौसपुर में बिजली नहीं मिल रही है। किसानों ने कहा अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। राजेश यादव, मनोज कुमार, सरमन सिंह, बबलू यादव, लक्ष्मीकांत, पंकज, थान सिंह, आशीष आदि किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार