एनएच-19 पर 92 लाख की अवैध शराब पकड़ी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला क्षेत्र में पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। टूंडला क्षेत्र में पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 753 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और एक ट्रक बरामद हुआ है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 92 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

कार्रवाई: ढाबे के पास घेराबंदी, ट्रक समेत दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 की रात्रि थाना टूंडला पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर एनएच-19 सर्विस रोड स्थित नगला महादेव गांव के पास गुरु गोरखनाथ ढाबे से पहले एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से 753 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिन पर “फॉर सेल इन पंजाब ओनली 42.8% V/V” अंकित था। कुल मिलाकर 9036 लीटर शराब जब्त की गई। मौके से मदनलाल (निवासी बाड़मेर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी: 92 लाख की शराब, बदली हुई नंबर प्लेट

Read More राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक हुई आयोजित

पुलिस के अनुसार बरामद शराब में रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल्स ब्रांड शामिल हैं। आरोपी ट्रक के असली नंबर RJ-09-GC-2359 की जगह अधूरी नंबर प्लेट 9-GC-235 लगाकर परिवहन कर रहा था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 92 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक और एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

Read More सब्जी मंडी परिसर में 1.20 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ भूमिपूजन

खुलासा: पंजाब से बिहार तक फैला नेटवर्क

Read More ओम पब्लिक स्कूल की वर्षगांठ पर हुआ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के संगरूर से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था। बिहार में शराबबंदी होने के कारण अवैधशराब की मांग अधिक है और वहीं ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/63/72 तथा बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार