मेजर रामवीर सिंह पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

लोगों को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य से बुधवार को मेजर रामवीर सिंह पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट बलीपुर द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज (रामपाल चौधरी)। लोगों को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य से बुधवार को मेजर रामवीर सिंह पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट बलीपुर द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया । जिसमें लगभग 438 मरीजो का प्रशिक्षण किया गया । स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ प्रताप सिंह प्रबंधक मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान ने कराया । जिसमें डॉक्टर मानवेंद्र सिंह, डॉक्टर नीतू यादव ,डॉक्टर अंजलि डॉक्टर , शोभा ने मरीजो का प्रशिक्षण व वन्य शुल्क दवाइयां का वितरण किया।

 स्वास्थ्य शिविर में मेजर रामवीर सिंह पैरामेडिकल संस्थान की छात्र व छात्राओं ने सभी लोगों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण व दवाइयां वितरण में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान डॉक्टर प्रताप ने कहा कि लोगों को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य से क्षेत्र में कई जगह शिविर लगाए गए हैं ।

संबंधित समाचार