संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या , मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पचोखरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे के अंदर उसका शव पंखे पर लटका मिला। ससुरालीजन मौके से फरार हो गए।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। पचोखरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे के अंदर उसका शव पंखे पर लटका मिला। ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका की शादी को अभी चार साल ही हुए हैं। थाना नारखी क्षेत्र के गांव विदरका निवासी 28 वर्षीय नीरू की शादी चार साल पहले पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी ऊसरा निवासी राजकपूर के साथ हुई थी।

बुधवार शाम चार बजे उसका शव ससुराल में कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल की लेकिन जब तक ससुरालीजन फरार हो गए थे। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा उसे बहुत परेशान किया जाता था। बुधवार को उसका शव फंदे पर लटका होने की जानकारी मिली। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतिका के भाई ने बताया कि मृतका के कोई संतान नहीं थी। तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ससुरालीजन मौके पर नहीं मिले हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार