टूंडला में महाराजा सूरजमल जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला नगर में हिंदू हृदय जाट सम्राट महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर जाट समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। टूंडला नगर में हिंदू हृदय जाट सम्राट महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर जाट समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली।करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। समापन से पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

टूंडला नगर में महाराजा सूरजमल जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विचार गोष्ठी से हुई, जिसमें समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान किया गया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष एवं शोभायात्रा अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया।

दीपा चौराहा से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बल्देव रोड, न्यू मार्केट, मुख्य बाजार, सेंट्रल बैंक, रामलीला मैदान, स्वामी विवेकानंद चौक, भारत माता चौक, सब्जी मंडी, नगला राधेलाल, भगवती नगर, ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज होते हुए सुभाष चौराहा पहुंची। यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में भगवान शिव की झांकी सबसे आगे रही। इसके बाद फिल्म अभिनेता दारा सिंह, चौधरी अजित सिंह, धर्मेंद्र सहित जाट समाज के महापुरुषों और शहीदों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सबसे अंत में महाराजा सूरजमल का डोला निकला, जिसके साथ बैंडबाजों की धुन पर समाज के लोग उत्साहपूर्वक चलते रहे।

Read More आईसीडी-11 कोडिंग पर कार्यशाला आयोजित

नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हरीश चौधरी, अमित चौधरी, उदयवीर पौनियां, शरद पौनियां, सुशील चक, सत्येंद्र धनगर, आरएलडी जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, महाराज सिंह धनगर, कुलदीप चौधरी, प्रेम सिकरवार उर्फ प्रांशु, नरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Read More जसराना के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने मनाई होली

संबंधित समाचार