हज यात्रियों टीकाकरण अभियान शुरु, 555 हज यात्रियों का टीकाकरण 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह ने बताया है।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह ने बताया है कि राज्य मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जनपद मुरादाबाद से हज यात्रा पर जाने वाले कुल 1899 हज यात्रियो को जनपद के विभिन्न स्थानों जैसे मदरसा जामेउल उल हुदा, गलशहीद, मदरसा नासिर उल उलूम कस्बा कोठ, मदरसा अन्सार उल्लाह फैजुल उलूम, ग्राम मिलक बूजपुर आशा, मूढापाण्डे में राज्य से नामित हज ट्रेनर देख-रेख में हज टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हज टीकाकरण किया जा रहा है।

टीकाकरण के दौरान समस्त हज यात्रियों को मैनिनजाइटिस, पोलियो की खुराक एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र हज यात्रियों को इनफ्लूऐनजा वैक्सीन से आच्छादित किया गया। कुल 555 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। मदरसा जामेउल उल हुदा, गलशहीद, मुरादाबाद में 350 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। मदरसा नासिर उल उलूम कस्बा कॉठ में 86 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया।

मदरसा अन्सार उल्लाह फैजुल उलूम, ग्राम मिलक बूजपुर आशा, मूढापाण्डे में 119 हज यात्रियों टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुरादाबाद द्वारा बताया गया कि टीकाकरण पश्चात अवशेष हज यात्रियों को अब 14.02.2026 को मदरसा जामिया नईमियों, दीवान का बाजार, मदरसा बशीरूल उत कुन्दरकी एवं मदरसा।

अब्दुल गफ्फूर नईमी, पाकबाडा, 16.02.2026 को मदरसा मदरसा नूरूल कुरान चैराहा गुईयाबाग, मुरादाबाद, मदरसा एम.ए. इस्लामियों मौहल्ला लालबाग ठाकुरद्वारा दिनांक 17.02.2026 को मदरसा जामिया सिद्धिकिया ब्रान्च कार्यालय पीरगैब, निकट राहत पब्लिक स्कूल, निकट पुलिस चैकी मुरादाबाद में हज यात्रियों को टीकाकरण किया जायेगा।

Read More डिजिटल क्रांति: आईसीटी प्रतियोगिता में शिक्षक अभिषेक कुमार ने पाया प्रथम स्थान

संबंधित समाचार