पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मेरठ नारकोटिक्स और कटघर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन 3 किलो नारकोटिक्स बरामद किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। मेरठ नारकोटिक्स और कटघर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन 3 किलो नारकोटिक्स बरामद किया गया। पुलिस ने 2 लोगो को भी किया गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पकड़े गए नारकोटिक्स की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने कार भी की बरामद पकड़े गए दोनों तस्कर बदायूं और बिहार के रहने वाले। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश मैं जुटी।

मेरठ नारकोटिक्स व कटघर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मादक पदार्थ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र मेरठ नारकोटिक्स टीम और कटघर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कटघर थाना क्षेत्र से 3 किलो नारकोटिक्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल मादक पदार्थ की तस्करी में किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एक बदायूं और दूसरा बिहार निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे और मुरादाबाद के रास्ते सप्लाई करने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नारकोटिक्स बरामद किया।

संबंधित समाचार