मुरादाबाद को बजट में बड़ी सौगात : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़, स्मार्ट सिटी मिशन से चमकेगा शहर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

युवाओं को व्यापार के लिए बिना गारंटी लोन, हर जिले में ट्रॉमा सेंटर, अभ्युदय विद्यालय और कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए पेश किए गए

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। युवाओं को व्यापार के लिए बिना गारंटी लोन, हर जिले में ट्रॉमा सेंटर, अभ्युदय विद्यालय और कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए पेश किए गए 9,12,696.35 करोड़ रुपये के विशाल बजट में मुरादाबाद शहर और मंडल के लिए विकास का पिटारा खोल दिया गया है। इस बार के बजट में बुनियादी ढांचे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार को केंद्र में रखते हुए मंडल के सभी जिलों (मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और सम्भल) के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का प्रावधान किया गया है।

मुरादाबाद मंडल के युवाओं के लिए यह बजट एक ऐतिहासिक सौगात लेकर आया है। मंडल के छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने मुरादाबाद मंडल में गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है। स्मार्ट सिटी मिशन से हाई-टेक होगा शहर,शहरी विकास के मोर्चे पर पीतलनगरी को बड़ी तवज्जो मिली है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'स्मार्ट सिटी मिशन' के अन्तर्गत देश के चयनित कुल 100 शहरों में प्रदेश के 10 शहरों का चयन किया गया है, जिनमें मुरादाबाद भी शान से शामिल है।

इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को हाई-टेक किया जाएगा। हर जिले में बनेंगे दो-दो 'मॉडल' और एक 'अभ्युदय विद्यालय' बेसिक और माध्यमिक शिक्षा की तस्वीर बदलने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों (जिसमें मुरादाबाद मंडल के सभी जिले शामिल हैं) में दो-दो 'मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय' की स्थापना आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप की जा रही है। साथ ही, प्रत्येक जनपद में एक-एक विद्यालय को 'मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय' के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

हर जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर और छात्राओं के हॉस्टल महानगरों की तर्ज पर अब मंडल के हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। बजट में प्रत्येक जिला अस्पताल में इमरजेन्सी एवं ट्रामा सेन्टर की स्थापना का प्रावधान किया गया है। जिससे अब स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लखनऊ व दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, प्रत्येक जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। सेफ सिटी की अवधारणा के तहत मुरादाबाद जैसे नगर निगमों में कामकाजी महिलाओं के लिए 'वर्किंग वूमेन हॉस्टल' का निर्माण भी किया जा रहा है।

Read More ग्रेटर नोएडा में युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

युवाओं के उद्यम के लिए 1,000 करोड़ का प्रावधान युवाओं को नौकरी मांगने वाले से नौकरी देने वाला बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत 1,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसमें युवाओं को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने हेतु गारण्टी मुक्त एवं ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 1 लाख नये सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण (स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना) के लिए भी 2,374 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रखा गया है।

Read More फिरोजाबाद में उप निरीक्षक की हत्या के तीन दोषियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

किसानों को सिंचाई और महिलाओं को मुफ्त गैस की सौगात कृषि और घरेलू मोर्चे पर भी मंडल वासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। कृषकों के निजी नलकूपों को निर्बाध व मुफ्त विद्युत आपूर्ति के लिए 2,400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। वहीं, महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए निःशुल्क एल०पी०जी० सिलिण्डर रीफिलिंग योजना हेतु 1,500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

Read More सड़क हादसे में एंबूलेंस चालक की मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार