सलमान के बहनोई एवं अभिनेता आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला; प्रेषक ने खुद को बिश्नोई गैंग से बताया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, भाषा। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह घटना अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के माध्यम से मिली धमकी के एक दिन बाद हुई है।पुलिस ने कोई अन्य जानकारी दिए बिना बताया कि शर्मा को ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने अभिनेता आयुष शर्मा को मिले धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है।अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा यह सत्यापित करने की कोशिश कर रही है कि ईमेल वास्तविक है या किसी ने शरारत की है।यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है।

जब अभिनेता रणवीर सिंह को भी अज्ञात व्यक्तियों से व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है।इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि पुलिस को संदेह है कि रणवीर को धमकी देने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।पिछले हफ्ते, मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर एक अज्ञात हमलावर ने पांच गोलियां चलाई थीं।

संबंधित समाचार