मुरादाबाद : स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी, प्रथम स्थान पाने पर दी मुबारकबाद
ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मिर्ज़ापुर में यूनानी डे के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में शानज़ल तुर्की ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मार ली।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मिर्ज़ापुर में यूनानी डे के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में शानज़ल तुर्की ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मार ली।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर उनको मुबारकबाद पेश की गई। ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मिर्ज़ापुर में यूनानी डे के मौके पर आयोजित प्रोग्राम "यूनिफेस्ट-2026" में "स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत"
टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में बीयूएमएस प्रथम प्रोफ.2024 की छात्रा एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के नेशनल कन्वीनर और यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन यूपी प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की की बेटी शानज़ल तुर्की ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे अन्य छात्रों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान व एनाटॉमी स्पॉटिंग" टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में तीसरा स्थान भी पाया।
ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मिर्ज़ापुर के एडिशनल प्रो चांसलर सैय्यद निज़ामुद्दीन प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद शरीफ वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद कलीम ने यह पुरस्कार शानज़ल तुर्की को दिया। इस अवसर पर डॉ. शमा, डॉ. रेहान शफी, डॉ. जावेद, डॉ. इमलाक चौहान, डॉ. अनम सुगरा, डॉ. सना कलीम, डॉ. अंजुम जावेद, डॉ. अतीकुर्रहमान, डॉ. सुबिया, डॉ. गज़ाला, डॉ. मोहम्मद अरशद आदि स्टाफ मौजूद था।
पुरस्कार मिलने पर परिवार व अन्य साथियों ने खुशी खुशी का इजहार करते हुए उसको मुबारकबाद पेश की। मुबारकबाद पेश करने वालों में माय युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर माहे आलम नेहरू युवा केंद्र संगठन के डिप्टी डायरेक्टर अंकित कुमार गौड़, एग्रोहब के सीईओ डॉक्टर अय्यूब हुसैन,डॉक्टर तरुण शर्मा।
एडवोकेटमोहम्मद जीशान फिरासत चौधरी डॉक्टर पल्लवी पूर्व एमपी डॉक्टर एसटी हसन डॉ राजकुमार शर्मा डॉक्टर नूतन आर्य मुस्तफा हुसैन आसिफ पाशा हुमा रानी शाहरुख हुसैन मोहम्मद आसिम पुष्कर मोहम्मद जीशान ज़ेबा तबस्सुम मोहम्मद रूशान तुर्की फैजान अहमद पल्लवी गुप्ता फिरदौस जहां,सना खान, सैयद सना, अदीबा सदाफ, मिस्बाह खान, सानिया, इल्मा रानी आदि शामिल थे।

