फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों पर करोड़ों रुपए की GST चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों पर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले गैंग के सदस्य, जिसके द्वारा लगभग 20 बोगस फर्म बनाए जाने में सहयोग किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों पर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले गैंग के सदस्य, जिसके द्वारा लगभग 20 बोगस फर्म बनाए जाने में सहयोग किया गया, को एसआईटी अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार। घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन बरामद, वादी जीएसटी प्रधान सहायक कार्यालय, उपायुक्त वि0अनु0शा0, राज्य कर रेंज–ए, मुरादाबाद उ0प्र0 द्वारा सर्व एस एम एंटरप्राइजेज (GSTIN-09SRSPS7540Q1Z0) द्वारा लकड़ी का कारोबार बोगस फर्म से दिखाकर बिल ट्रेडिंग करके करोड़ों रुपये का आईटीसी (ITC) लेकर राजस्व को नुकसान पहुँचाया गया।

इसी आधार पर थाना कोतवाली नगर पर वादी अरविन्द कुमार, प्रधान सहायक कार्यालय, उपायुक्त वि0अनु0शा0 राज्य कर रेंज–ए मुरादाबाद उ0प्र0 के द्वारा पंजीकृत कराया गया था। उक्त प्रकार के अपराधों के सफल अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुरादाबाद के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए विवेचना में अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई प्रारम्भ की गयी।

विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त अरशद अली पुत्र औरंगजेब अली निवासी मो0 नई बस्ती निगर चाँद मरिजत वार्ड नं0 12 मरिजत थाना जसपुर जनपद उधमसिंह नगर राज्य उत्तराखण्ड को पूर्व में दिनांक 08.01.26 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इसी क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त नफीस अहमद पुत्र अब्दुल हाफिज निवासी वार्ड नं0 02 तकिया वाली मरिजत कस्बा व थाना जसपुर उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड जिसकी नियमानुसार गिरफ्तारी की गयी है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।