पांच बच्चों को नयी जिंदगी देने वाली बच्ची को राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केरल में पांच बच्चों को नया जीवन दान देने वाली 10 महीने की बच्ची राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता बनी।

तिरुवनंतपुरम, भाषा। केरल में पांच बच्चों को नया जीवन दान देने वाली 10 महीने की बच्ची राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता बनी। राज्य सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि बच्ची को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।आलिन शेरिन अब्राहम पांच फरवरी को कोट्टायम के पल्लम में एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी और बृहस्पतिवार को कोच्चि के निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे ‘ब्रेड डेड’ घोषित कर दिया था जिसके बाद माता-पिता ने उसके छह अंगों को दान करने फैसला किया था।

मुख्यमंत्री पिनारई विजयन शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्सपर एक पोस्ट में कहा कि सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत से सभी गहरे सदमे में हैं और रविवार को उसका पूरे राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया जाएगा।बाद में दिन में, पत्तनामथिट्टा के जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की ओर से शिशु के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया गया।

आदेश में कहा गया है कि जिला पुलिस प्रमुख को बिगुल कीसलामी देकर पुलिस सम्मान देने का निर्देश दिया जाता है।स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी फेसबुक पर पोस्ट में कहा कि ‘‘राज्य इस प्यारी छोटी बेटी को सम्मान देगा।’’केरल में सबसे कम उम्र की अंगदाता बनी 10 महीने की बच्ची के निधन पर शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शोक व्यक्त किया

 माता-पिता द्वारा उसके अंगदान करने के निर्णय की सराहना की।राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माता-पिता के इस उदार भाव को ‘दया का एक असाधारण कार्य और पूरी मानवता के लिए एक संदेश’ बताया।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि वह अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन के फैसले से ‘बेहद भावुक’ हैं, जिन्होंने एक दुर्घटना में अपनी बेटी की दुखद मृत्यु के बाद उसके छह अंग दान करने का फैसला किया।

Read More हरियाणा के डीजीपी ने सूरजकुंड मेला हादसे में निरीक्षक की मौत पर शोक व्यक्त किया

उन्होंने कहा, ‘‘अपने निस्वार्थ निर्णय से उन्होंने दूसरों को जीवन और आशा का उपहार दिया है। नन्ही आलिन की आत्मा को शाश्वत शांति मिले। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत से सभी लोग गहरे सदमे में हैं।उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘असहनीय पीड़ा के बीच, उसके माता-पिता ने उसके अंग दान करने का फैसला किया।

Read More रास में भाजपा सदस्य ने दिया भारत के रणनीतिक हितों के लिए स्वतंत्र ‘अंतरिक्ष बल’ बनाने का सुझाव

केरल की सबसे कम उम्र की अंगदाता बनकर, नन्ही आलिन ने पांच अन्य लोगों को नया जीवन दिया है - करुणा का एक अभूतपूर्व कार्य जो केरल की सच्ची भावना को दर्शाता है।’’केर

Read More केंद्रीय अनुबंध में बी श्रेणी में खिसके कोहली, रोहित, बीसीसीआई ने खत्म की ए प्लस श्रेणी

ल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक वी डी सतीशान ने भी आलिन की मृत्यु को हृदयविदारक बताया और कहा कि माता-पिता का यह निर्णय पूरी मानवता के लिए एक संदेश है।

अभिनेता मोहनलाल ने बच्ची की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ छोटे बच्चों को नए जीवन की आशा देकर, नन्हे फरिश्ते ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के हृदय वाल्व, यकृत और गुर्दे तिरुवनंतपुरम के विभिन्न अस्पतालों को आवंटित किए गए हैं, जबकि उसकी आंखें एक नेत्र बैंक को दान की जाएंगी।

संबंधित समाचार