पंजाब में नशा विरोधी अभियान ‘पूरी तरह से विफल’ हो गया है: पंजाब कांग्रेस

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का जारी नशा विरोधी अभियान "पूरी तरह विफल" हो गया है।

चंडीगढ़, भाषा। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का जारी नशा विरोधी अभियान "पूरी तरह विफल" हो गया है।वडिंग ने आरोप लगाया कि अमृतसर में एक पुलिसकर्मी के बेटे की मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन से मौत हो गई।इस बीच, पुलिस ने कहा कि अब तक इस मामले में किसी भी तरह के मादक पदार्थ के सेवन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। यह मामला अमृतसर के गुरु नानकपुरा निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत से जुड़ा है।

युवक के पिता ने बताया कि युवक शुक्रवार को गुरुद्वारा के पास अचेत पाया गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।युवक के पिता एक हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि उनके बेटे ने स्नातक की पढ़ायी की थी और फुटबॉल खिलाड़ी था तथा वह बृहस्पतिवार को नशामुक्ति केंद्र से लौटा था।युवक के दुखी पिता ने आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम मादक पदार्थ बेचा जा रहा था और पुलिस भी इसे रोक नहीं पाई।

हालांकि, पिता ने शनिवार को अपने पहले के बयान को वापस लेते हुए कहा कि बेटे का शव देखने के बाद वह भावुक हो गए थे और राज्य सरकार के खिलाफ बोल पड़े, जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था।वडिंग ने दावा किया कि अमृतसर में हुई मौत के बाद राज्य और केंद्र सरकार मादक पदार्थ के खतरे को रोकने में "पूरी तरह विफल" रही हैं।वडिंग ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नशा-विरोधी अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के दावे बेनकाब हो गए हैं । उन्होंने राज्य सरकार को चुनौती दी।

उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा निकाली गई नशा-विरोधी जागरूकता 'पदयात्रा' और 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान की सफलता के दावों का भी जिक्र किया।वडिंग ने कहा, “महज प्राथमिकी दर्ज करने से नशा खत्म नहीं होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में कोई सफलता नहीं मिली है। हमारा ध्यान नशामुक्ति की व्यापक प्रक्रिया के माध्यम से नशे की लत वाले लोगों के इलाज पर होना चाहिए।”

Read More विरोधियों ने गलत तरीके से मुझे एक महिला से जोड़ा और अब उससे मेरे बच्चे की बात हो रही: तेजप्रताप

उन्होंने कहा कि सीमापार से ड्रोन के जरिए पंजाब में मादक पदार्थकी आवक जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, दोनों ही इसे रोकने में विफल रही हैं।उन्होंने आम आदमी सरकार को निशाना बनाते हुए इसे “बहरा और गूंगा” बताया और उस पर नशामुक्ति कार्यक्रमों की उपेक्षा करते हुए यात्राओं और प्रचार पर भारी रकम खर्च करने का आरोप लगाया।

Read More उत्तराखंड : विंडलास बॉयोटेक में कोडीन युक्त कफ सिरप के उत्पादन पर रोक

वडिंग ने युवक के पिता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दुखद है कि एक असहाय पिता को अपने बेटे के शव के पास बैठकर हताशा में यह कहना पड़ा कि बच्चों को बचाने के लिए लोगों को पंजाब छोड़ देना चाहिए।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी राज्य सरकार के नशा-विरोधी अभियान पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर एक पुलिस अधिकारी का परिवार भी नशे के खतरे से सुरक्षित नहीं है, तो आम पंजाबियों को क्या उम्मीद हो सकती है।

Read More दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जीबी पंत अस्पताल में 31 करोड़ रुपये की चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया

उन्होंने सवाल किया, “दुखी पुलिसकर्मी ने चौंकाने वाली बात कही है कि जो माता-पिता अपने बच्चों को बचाना चाहते हैं, उन्हें पंजाब छोड़ देना चाहिए। क्या यही समाधान है?”इस बीच, पुलिस ने कहा कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और निष्पक्ष व विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा, “अगर नशे से संबंधित कोई सबूत मिलता है, तो कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

संबंधित समाचार