गले में संक्रमण एवं खांसी के बाद शरद पवार को पुणे के अस्पताल में ले जाया गया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सोमवार की दोपहर गले में संक्रमण एवं खांसी की शिकायत के बाद बारामती में उनके घर से पुणे शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

पुणे, भाषा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सोमवार की दोपहर गले में संक्रमण एवं खांसी की शिकायत के बाद बारामती में उनके घर से पुणे शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। पवार के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 85 साल के विपक्षी नेता को गले में संक्रमण होने की वजह से रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया जा रहा है।

रूबी हॉल क्लिनिक के प्रमुख हृदयरोग विशेषज्ञ एवं प्रबंधन न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने इस बात की पुष्टि की।ग्रांट ने कहा, ‘‘यहां पहुंचने पर, चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच करेगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।’’

संबंधित समाचार