केंद्रीय अनुबंध में बी श्रेणी में खिसके कोहली, रोहित, बीसीसीआई ने खत्म की ए प्लस श्रेणी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सीनियर सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई के ताजा सालाना केंद्रीय अनुबंध में अपेक्षा के अनुरूप बी श्रेणी में रखा गया है जबकि बोर्ड ने सात करोड़ की रिटनेरशिप वाली ए प्लस श्रेणी खत्म कर दी है।

नयी दिल्ली, भाषा। सीनियर सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई के ताजा सालाना केंद्रीय अनुबंध में अपेक्षा के अनुरूप बी श्रेणी में रखा गया है जबकि बोर्ड ने सात करोड़ की रिटनेरशिप वाली ए प्लस श्रेणी खत्म कर दी है ।बीसीसीआई ने सोमवार को 30 पुरूष और 21 महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी श्रेणी के सालाना अनुबंध देने की घोषणा की ।दो प्रारूप में कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेस्ट हरफनमौला रविंद्र जडेजा को ए श्रेणी में रखा गया है ।

बीसीसीआई ने तीनों श्रेणियों की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है । इससे पहले ए श्रेणी में पांच करोड़ रूपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रूपये दिये जाते थे ।कोहली और रोहित टेस्ट और टी20 से विदा लेने के बाद एक ही प्रारूप में खेलते हैं और इसलिये शीर्ष श्रेणी में नहीं रह सकते ।समझा जाता है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर प्रशासकों की समिति ने ए प्लस ग्रेड की शुरूआत की थी।.

यह तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिये था और इतने वर्ष में सिर्फ कोहली, रोहित , जडेजा और बुमराह ही इस श्रेणी में रहे हैं ।अब इनमें से तीन एक या दो प्रारूपों से विदा ले चुके हैं लिहाजा बोर्ड सिर्फ बुमराह को ए प्लस श्रेणी में नहीं रखना चाहता । गिल का सभी प्रारूपों में खेलना तय नहीं है और टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है ।

संबंधित समाचार