आनंद शर्मा ने संप्रग के व्यापार समझौतों की निंदा करने पर मंत्री पीयूष गोयल की आलोचना की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शनिवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान हुए व्यापार समझौतों पर की गई।

नयी दिल्ली, भाषा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शनिवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान हुए व्यापार समझौतों पर की गई टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें "गैरजिम्मेदाराना और भ्रामक" बताया और माफी की मांग की।

‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में, पूर्व वाणिज्य मंत्री शर्मा ने कहा कि संप्रग शासन के व्यापार समझौतों और पाम ऑयल के आयात पर गोयल की टिप्पणियां “कड़ी निंदा” के योग्य हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाम ऑयल का आयात राष्ट्रीय हित में है और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक आयात है।

शर्मा ने एक पोस्ट में कहा, “संप्रग सरकार के दौरान हुए व्यापार समझौतों और पाम ऑयल के आयात पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना, भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बयानों को सुनकर मैं स्तब्ध हूं, जो कड़ी निंदा के पात्र हैं।”

उन्होंने कहा, “वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दौरान भी पाम ऑयल का आयात होता रहा। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 वर्षों और आपके वाणिज्य मंत्री के रूप में 6 वर्षों के कार्यकाल में भी यह बिना रुके जारी रहा है, बल्कि पाम ऑयल का आयात और बढ़ा ही है।”

Read More फॉर्म में चल रहे भारत को टी20 विश्व कप में हराना बेहद मुश्किल होगा: क्लिंगर

संबंधित समाचार