दादरी-टूंडला रेलखंड पर ‘कवच’ का 160 किमी रफ्तार से सफल ट्रायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तर मध्य रेलवे ने रेल सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दादरी-टूंडला खंड पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ का 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सफल परीक्षण किया।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। उत्तर मध्य रेलवे ने रेल सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दादरी-टूंडला खंड पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ का 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशन में कराया गया। 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेक के साथ उच्च गति पर प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन किया गया। ट्रायल के दौरान ‘कवच’ ने निर्धारित गति नियंत्रण और स्वचालित ब्रेकिंग प्रणाली का सटीक प्रदर्शन किया।

अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में डब्ल्यूएपी-5 और डब्ल्यूएपी-7 इंजनों के साथ भी परीक्षण होंगे। सुरक्षा मानकों की पुष्टि के लिए स्वतंत्र एजेंसी की निगरानी में परीक्षण प्रक्रिया जारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस खंड पर ‘कवच’ युक्त ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। यह तकनीक मानवीय त्रुटियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और खराब मौसम में सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने में सहायक होगी।

संबंधित समाचार