पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटक कर दी जान
थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव डेरा बंजारे में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने आम के पेड़ पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव डेरा बंजारे में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने आम के पेड़ पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली , बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाई है। राधे श्याम पुत्र सोराम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी डेरा बंजारा थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद ने रविवार सुबह करीब 6 बजे गांव से बाहर एक बगीची में आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली।
जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि राधेश्याम का अक्सर घर में विवाद होता रहता था । जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था , शायद पारिवारिक विवाद के चलते ही राधेश्याम ने आत्महत्या की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा दिया है। राधेश्याम फेरी लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसकी पत्नी के कंधों पर आ गई है।

