नगर में धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की बारात, कई डोले रहे शामिल  

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर में धूमधाम के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई । शिवजी की बारात को देखने के लिए भक्तों की उमड़ पड़ी।

नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। नगर में धूमधाम के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई । शिवजी की बारात को देखने के लिए भक्तों की उमड़ पड़ी। शिवबारात नगर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर टुइयां वाले मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को रोडवेज बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई । शिवजी की बारात का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह ने मुख्य डोले का फीता काटकर व पूजन कर किया,

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामकैलाश यादव ने भगवान शिव, माता पार्वती की आरती उतारी । शिव बारात बस स्टैंड से शुरू होकर तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा, रूकनपुर, भगवंत वाला बाग, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक तिराहा, नारायण होटल, पालीवाल चौराहा होते हुए मेला बाग स्थित टुइयां वाले शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई ।

 शिवजी की बारात में विभिन्न डोले शामिल थे, वहीं एक झांकी थी, जिसमें नंदी तथा अन्य बाराती भस्म उड़ाते हुए दिख रहे थे। आगे आगे बैंड बज रहे थे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव पूर्व सभासद, ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, डॉ संजीव आहूजा, दीपेंद्र यादव, प्रवीण कुमार यादव एडवोकेट, बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, हरजीत सिंह हीरा, गगन कठेरिया, मोहित यादव सभासद, ऋषभ यादव, जीतू, आनन्द यादव, आकाश यादव, राजा यादव, टिंचू, सनी दिवाकर, राजन सिंह, अंकित बघेल आदि साथ में चल रहे थे ।

संबंधित समाचार