स्टंट कर रहे युवक की बाइक सीज, जुर्माना वसूला
तेज आवाज में हॉर्न बजाकर और स्टंट करते हुए आम लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे युवक को दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। तेज आवाज में हॉर्न बजाकर और स्टंट करते हुए आम लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे युवक को दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी बुलेट मोटरसाइकिल सीज कर जुर्माना भी लगाया गया। फिरोजाबाद में खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने चेकिंग के समय देवनगर क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी कर रहे युवक को पकड़ा।आरोपी अनूप पुत्र राजकुमार, निवासी करबला गली नंबर 10 को तेज ध्वनि में हॉर्न बजाकर शांति व्यवस्था भंग करने और आमजन की जान जोखिम में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर वाहन की पहचान करते हुए उसे मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया।13,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

