आधार सेवाओं की अव्यवस्था पर जनसत्ता दल का आक्रोश

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला नगर में आधार कार्ड के नए पंजीकरण और अपडेट में आ रही दिक्कतों को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बैठक कर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। टूंडला नगर में आधार कार्ड के नए पंजीकरण और अपडेट में आ रही दिक्कतों को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बैठक कर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग उठाई।टूंडला नगर में आधार कार्ड के नए बनवाने और संशोधन कार्य में आ रही समस्याओं को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की जनपद फिरोजाबाद इकाई की ओर से टूंडला में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आधार सेवाओं में अव्यवस्था के कारण आम नागरिकों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में विक्रम सिंह जादौन, सिद्धार्थ सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, कौशलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रमेश बाबू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार